Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 26 at 6.29.19 PM

जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण

 

कार्मिकों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश

कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ऑफिस के रीडर को किया एपीओ एवं भू अभिलेखागार में पाई गई अव्यवस्थाओं के लिए कार्यरत पटवारियो को दिया नोटिस

(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 07 26 at 6.29.19 PM

भीलवाड़ा, 26 जुलाई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) कार्यालय, उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, सांख्यिकी विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग एवं भू-अभिलेख अनुभाग के रिकॉर्ड रूम का औचक निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर श्री मेहता ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयो में साफ-सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित संधारण किए जाने, ई-फाइल के माध्यम से पत्रावलियों का निस्तारण सहित कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने एसडीएम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान रीडर पद पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर एपीओ कर मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट करने के निर्देश दिए।WhatsApp Image 2024 07 26 at 6.29.18 PM

निरीक्षण के दौरान उपखण्ड कार्यालय तथा तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित संधारण नहीं मिलने, ई-फाइल के माध्यम से पत्रावलियों का निस्तारण नही होने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जाहिर की एवं भू अभिलेख अनुभाग के जिला रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड अव्यवस्थित पाए जाने पर कार्यरत दो पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिवस में रिकॉर्ड को दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *