Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 24 at 5.35.14 PM

तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने का मौका मिला तो विकास कार्य व शिक्षा के लिए कार्य करूंगी: जया शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2024 07 24 at 5.35.14 PM
विकास कार्य करूंगी मैं जनता की हर मांग को पूरा करना मेरे लिए शौभाग्य होगा।
नाम -जया शर्मा
जन्म स्थान- दार्जीलिंग वेस्ट बंगाल कलकत्ता
पिता-नगेंद्र चंद्रा
माता- फागना देवी
शिक्षा- पीएचडी की नॉट बंगाल युनिवर्सिटी से।
प्रश्न- आपका राजनीति में आना का मतलब क्या है।
उत्तर- देखिये मेरा राजनीति में आना सिर्फ एक ही मकसद है कि मैं जनता के लिए कार्य कर सकूं और उनकी आवाज को उठा सकूं।
प्रश्न- पहले आप कांग्रेस पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष रही हैं ।
उत्तर-जी मैं जरूर कांग्रेस पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष रही हूं और उस समय भी मैंने अच्छे कार्य किये हैं।
प्रश्न- आपने कांग्रेस पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया।
उत्तर- मैंने कांग्रेस पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना का मैन मकसद यही रहा है कि उस पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने आगे मेरी चलने नहीं दी।
प्रश्न-आपने कांग्रेस पार्टी में रहते समय बहुत कार्य किये हैं।
उत्तर- हां जी मैंने कांग्रेस पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष रहते हुए शहर की हर परेशानी के लिए लड़ी हूं। चाहे बात करें डबुआ क्षेत्र की गली नं-9-10 में कार्य क्या व बड़खल की जमाई कालोनी को तोड़ने को लेकर मैंने सरकार से गुहार लगाई थी और समयपुर रोड़ कूड़ा घर का विरोध किया ओर वहीं पर 15 अगस्त 2023 को 1000 पेड़ लगवाया। आशा वर्कर के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रश्न-इस समय आप आम आदमी पार्टी में महिला नेत्री हैं।
उत्तर-जी हां
प्रश्न- तो आपने आम आदमी पार्टी में कितने कार्य किये।
उत्तर- मैंने आम आदमी पार्टी में आने के बाद अबतक 250 लोगों को पार्टी ज्वाइन कराई है।
प्रश्न- अगर आपको तिगांव विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी विधायक के लिए टिकट दे सबसे पहले क्या कार्य करेंगे।
उत्तर:अगर मुझे मेरी आम आदमी पार्टी टिकट दे तो मैं सबसे बाहर से प्रवासी के लिए कार्य करूंगी और बाल्मीकि समाज के लिए भी कार्य करूंगी जो दिन रात मेहनत करते हैं।
प्रश्न- आप स्लेम कालोनियों में विकास कार्य कराएंगे।
उत्तर- मेरी विधानसभा में जितनी भी कालोनी हैं सभी को सबसे पहले पक्का कराने का काम करूंगी व 24 घंटे बिजली व पानी के लिए कार्य जरूर करूंगी।
प्रश्न-आपके उपर कोई मुकदमा दर्ज है।
उत्तर- मैंने आजतक कोई गलत काम नहीं किया है और नाही मेरे खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज है।
प्रश्न- जनता चाहती है कि उनको ऐसा नेता चाहिए जो उनका विकास कर सकें।
उत्तर-जनता के लिए विकास कार्य हम जरूर कराएंगे और दिन रात हम जनता के बीच रहते हैं और आगे भी जनता के बीच रहेंगे।
प्रश्न- हमने आपकी आवाज व खबर जनता पहुंचा रहे हैं।
उत्तर- मैं आपका और आपकी टीम की शुक्रगुजार हूं। मुराद आप हमारे लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *