Breaking News
bba71171 cf29 4464 8c41 d0a9336345d1

अनियंत्रित होकर रोडवेज बस खाई में गिरी

 

नवरात्र के दौरान प्राइवेट बस की छतो पर सैकडो भक्त जन बैठकर निकलते लेकिन प्रशासन नही देता जो कभी भी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकता है 07a9a731 a98c 475b 9a91 32ce869a51d0

बीगोद– क्षैत्र के मांडलगढ़ -बेगू की सीमा पर जोगणिया माता घाटा क्षेत्र मे शुक्रवार को सुबह यात्राओं से भरी अनियंत्रित होकर रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए।

इसमें चार की गंभीर हालत बताई जा रही है। इस रास्ते से काफी संख्या में लोग जोगणिया माता मन्नत, धोक आशीर्वाद दर्शन को लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर बेग पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ तहसील में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10 बजे जोगणिया माता से मेनाल के बीच मे एक रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। हादसे में रायला क्षैत्र के सुहास ग्राम निवासी प्रभु लाल पिता राधेश्याम ढोली उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए।bba71171 cf29 4464 8c41 d0a9336345d1

बेगू पुलिस उप अधीक्षक बद्री लाल राव थाना अधिकारी चंद्रशेखर मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। घायलों को भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ चिकित्सालय में ले जाया गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मदद के लिए पहुंच गए। दुर्घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया। प्रारंभिक पड़ताल में ब्रेक फेल होना व गाड़ी के पीछे चले जाने की बात सामने आयी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवरात्र शुरू होते ही माता के दरबार में पैदल जाते लोग दर्शन से लौट कर प्राइवेट बसो की छतो पर बैठकर सैकड़ो की तादाद में भक्तजन माता के जयकारे लगाते हुए निकल रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस संबंध कोई सुद नहीं ली जो कभी भी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकती है।

(फोटो कैप्शन- रोडवेज बस अनियंत्रित खाई में गिरी का दृश्य
2- मौके पर जमा भीड़) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *