Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 05 at 1.20.33 PM

ELECTION-2014: अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: मनोहर लाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हालात ऐसे हो गए हैं कि कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मनोहर लाल ने कांग्रेस को कौरव बताया और कहा कि यह चुनाव कौरव और पांडवों के बीच की लड़ाई जैसा है। इस चुनावी जंग में कांग्रेस का चरित्र कौरवों जैसा है। उन्होंने कहा कि नेताविहीन कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ एक गरीबी हटाने के झूठे नारे को आधार बनाकर सत्ता पाने का सपना देख रही है,जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। रैली में मनोहर लाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है,यह चुनाव तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

WhatsApp Image 2024 05 05 at 1.20.33 PM

यह चुनाव देश और प्रदेश को विकसित बनाने का चुनाव है। विजय संकल्प रैली को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा आदि ने भी संबोधित किया।कांग्रेस पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। देश के विकास के लिए कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है। कांग्रेस के नेता इस चुनाव में लड़खड़ाती हुई बाजी खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता नरेंद्र मोदी से प्यार करती है और तीसरी बार जनता ने भाजपा को 400 पार करने का मन बना लिया है। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के शासन में युवाओं को पर्ची और खर्ची से सरकारी नौकरियां मिलती थी।

एक बात का हवाला देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि हिसार से कांग्रेस उम्मीदवार ने भी मीडिया के सामने स्वीकारा था कि कांग्रेस के राज में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने गरीब युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरी दी और वो भी योग्यता के आधार पर। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में यह भ्रम पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो संविधान निर्माता डा.अम्बेडकर का सम्मान भी किया और उनके पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है।

मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55-60 साल के शासन में धारा-370,नक्सलवाद व आतंकवाद समस्याएं पैदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में देश की पुरानी से पुरानी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि ने गरीबी हटाओ नारा को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस की मंशा कभी भी गरीबी हटाने की नहीं रही। उन्होंने कहा कि गरीबी समाप्त करने के लिए मोदी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया है। दस सालों में गरीब कल्याण की योजनाओं से 25 करोड से अधिक लोग गरीबी की रेखा से उपर उठे हैं।

➡️कांग्रेस की सरकारों में जमीन लूटने का काम होता था:कृष्णपाल गुर्जर

भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रॉपर्टी डिलिंग होती थी। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में जमीन लूटने का काम होता था। कांग्रेस की सरकारों ने विकास करने की बजाए अपने और अपने परिवार का विकास किया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने नीति बनाकर किसानें की जमीनों को सुरक्षित किया है। आज किसान अपनी मर्जी से जमीनों का रेट तय करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान और दुनिया में बढ़ा है। गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है,इसलिए 25 मई को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के लिए मतदान करें।

▪️मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ की तस्वीर बदली है:मूलचंद शर्मा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले बल्लभगढ़ की हालत खराब थी। बल्लभगढ़ में हर जगह पानी ही पानी भरा रहता था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने बल्लभगढ़ में खूब विकास कार्य कराए और बल्लभगढ़ विधानसभा की तस्वीर बदली है। क्षेत्र में कई स्कूल दिए,सामुदायिक भवन दिए,एलिवेटेड पुल की शुरुआत दक्षिण हरियाणा में पहली बार बल्लभगढ़ से हुई। उन्होंने कहा कि 214 करोड रुपए का एलिवेटेड मंजूर करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए एक्सप्रेसवे का तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने भी क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किए हैं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ से कृष्णपाल गुर्जर डेढ़ लाख से भी ज्यादा वोटो से जीतेंगे।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,राजेश नागर,नयनपाल रावत,लोकसभा संयोजक अजय गौड़,लोकसभा प्रभारी जीएल शर्मा,जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व महामंत्री मूलचंद मित्तल, महावीर सैनी,टीपरचंद शर्मा,चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर,सुखबीर मलेरना,मंडल अध्यक्ष, कैलाश वशिष्ठ,अनुराग गर्ग,गजेन्द्र वैष्णव पारस जैन, बृज लाल शर्मा,राकेश गुर्जर,हर प्रशाद गौड़,बुद्धा सैनी,जगत भूरा,विनोद अग्रवाल योगेश शर्मा,सुभाष लम्बा,लखन बेनीवाल,रवि भगत,गणेन्द्र भारद्वाज,प्रेम खट्टर आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *