Breaking News
IMG 20261014 WA0000

नगर निगम की सैनिटेशन स्टाफ यूनियन ने लगाया निगम प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय सफाई विभाग में वर्षों से कार्यरत एएसआई,एएसडी एवं सफाई दरोगा एवं सहायक सफाई निरीक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने की

मंच संचालन सचिव विशाल पारछा ने किया।

आज के प्रदर्शन में सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चिंडालिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में स्टाफ की भारी कमी के चलते पढ़े लिखे डिप्लोमा होल्डर सफाई सीवर कर्मचारियों को प्रशासन ने सफाई कार्य के निरीक्षण हेतु एएसआई,एएसडी एवं सफाई दरोगा एवं सहायक सफाई निरीक्षकों के पदों पर लिखित आदेश देकर हाजरी इंचार्ज लगाया था यह कर्मचारी पूरी ईमानदारी से पिछले 10 से 15 वर्षों से अपने मूल पदों का वेतन लेते हुए यह अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं।

निगम प्रशासन ने 11 सितंबर 2026 को तानाशाही आदेश जारी करके इन सभी कर्मचारियों को इन पदों से हटा दिया। यह न्यायोचित नहीं है हमारी यूनियन इसका विरोध करती है।

सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहत,जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने सैनिटेशन स्टाफ के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नगर निगम फरीदाबाद में ऐसा कोई विभाग नहीं है,जहां अन्य विभाग के कर्मचारी चाहे माली हो,बेलदार,ट्यूबवैल,हैल्पर हो यह सभी कर्मचारी अपने मूल पदों के अलावा निगम के अन्य पदों का कार्य कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की कार्यवाही सिर्फ सफाई कर्मचारी और सीवरमैन कर्मचारियों के खिलाफ क्यों यह एक बड़ा सवाल हैं।

प्रशासन 11 सितंबर 2026 के आदेश को वापस कर इन सभी कर्मचारियों की 11 सितंबर से पहले की स्थिति बहाल करें,अन्यथा संघ प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का काम करेगा,जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में अन्य के अलावा जिला के वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया,सुदेश जैनवाल उपप्रधान,श्रीनन्द ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन मदन लाल,सुभाष चंद्र,दीपचंद,सुनील खण्डेलवाल,देविंद्र पहलवान,बादल,सुनील,सुनील शास्त्री,कुलदीप,भूपेंद्र यादव,डेनि,देवी सिंह,अनिल सौदे,प्रदीप भंडारी,विजेंद्र,दीपक सतबीर, समयपाल,रंगलाल,वीरेंद्र,दीपक,राजकुमार,संजीव आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …