Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 03 at 7.53.16 PM

कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में प्रचार कर रहे उपमहापौर मनमोहन गर्ग

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर निगम फरीदाबाद के निवर्तमान उपमहापौर मनमोहन गर्ग ने कहा है कि भाजपा के 10 साल शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की साख को विश्व पटल पर बढ़ाने का काम किया है।

WhatsApp Image 2024 05 03 at 7.53.16 PM

जो देश पहले भारत को कमजोर समझते थे आज वही भारत को सर्वशक्तिमान मानते हैं और उसके साथ संबंध जोड़ने के लिए आतुर हैं। गर्ग सेक्टर 14 व नहर पार सोसायटियों में केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को मोदी जी के रूप में ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री मिला है,जिसका डंका विदेशों में भी बजता है। अमेरिका,रूस,जापान सरीखे देश मोदी जी की कार्यशैली के मुरीद हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना मोदी ने देखा है,उसे साकार करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में 25 मई को अधिक से अधिक वोट डालकर कमल को खिलाने का काम करना है।जिससे तीसरी बार मोदी को देश की बागडोर संभाल सकें और भाजपा उम्मीदवार अपनी हैट्रिक लगा सकें। उन्होंनें कहा कि 10 साल के कार्यकाल में फरीदाबाद में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

फरीदाबाद को दिल्ली,नोएडा,गुरुग्राम के साथ जोड़ने का काम किया है। जिससे यहां उद्योगों के साथ साथ व्यापारिक गतिविधियों में भारी इजाफा हुआ है और फरीदाबाद ने कनेक्टिविटी के मामले में देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले साढ़े नौ साल में मनोहर सरकार में सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं वहीं अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने को तत्पर हैं।इस मौके पर सोसाइटी निवासियों ने अपनी समस्याओं से भी गर्ग को अवगत कराया। गर्ग ने आश्वासन देते हुए सभी समस्याओं का निदान चुनाव के तुरन्त बाद करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *