Breaking News
871b02e9 a967 44b3 b969 e91287c6b132

गाजीपुर : स्वच्छता की खबर कवरेज कर रहे पत्रकार से शिक्षकों ने की बदसलूकी मचा हडकंप

 

टीम आईबीएन न्यूज 871b02e9 a967 44b3 b969 e91287c6b132

गाजीपुर:उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के तमाम पत्रकारों की सुरक्षा के बात को लेकर दिशा निर्देश तो दिया जाता है लेकिन पत्रकारों को आए दिन खबर कवरेज को लेकर आए दिन दबंग खुलेआम मारपीट और बदतमीजी करते है।

ऐसा ही मामला भुडकुडा थाना क्षेत्र के सदरजहांपुर कंपोजिट विद्यालय पर हुआ । जहां शासन के निर्देश पर संडे को भी विद्यालय खोलने और विद्यालय पर श्रमदान, प्रभात फेरी जैसे कार्यक्रम आयोजित की जा रही थी।

इसी दौरान एक दैनिक अखबार के पत्रकार सुरेश चंद पांडे खबर कवरेज करने के बाद जैसे ही सड़क पर आए और अपने बाइक पर बैठना चाहे तभी एक सहायक अध्यापक और अनुदेशक ने गमछा से गला कसते हुए टांग कर ऊपर स्कूल के अंदर ले जाने लगे।c14cf506 17a9 40b8 9804 deeffc18d831

मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडे और मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल दबंगो के चंगुल से पत्रकार को आजाद किया और उन्होंने तत्काल जलालपुर धनी चौकी पर नामजद तहरीर दी। इसके बाद भुडकुडा थाने पर भी दोनों खिलाफ नामजद तहरीर दी।जिसमे भुडकुडा कोतवाल के समक्ष दोनों पक्षों आरोप प्रत्यारोप भी लगाया ।

सही मामला जानने के लिए सिद्ध पीठ मठ भुडकुडा में कसम खाने की बात आई तो पत्रकार सुरेश चंद्र पांडे तो मठ के अंदर चले गए लेकिन दबंग सहायक अध्यापक अनुदेशक बाहर रह गए और कुछ लोगों को बुलाकर समझौता करने का दबाव डालने लगा।

इस सिलसिले में भुडकुडा कोतवाल तारावती ने बताया कि मामले का जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *