Breaking News

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मिलेगी दिल्ली पंजाब जैसी सुविधा:धर्मवीर भड़ाना

 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:हरियाणा में बदलाव की बयार बह रही है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और 2024 में लोग झाडू पर मुहर लगाने के लिए बेताब है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने परिवार जोड़ो फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली, पाखल,मोहताबाद,पावटा,खोरी जमालपुर, जनसंपर्क अभियान चलाया। धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों के पास कोई सरकारी सुविधा नहीं पहुंच रही है।

IMG 20231001 WA0006

परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों को ठगा गया है और सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। अधिकतर ग्रामीणों की पेंशन कई महीने से बंद है।ग्रामीणों को अमीर बताकर उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया है। कई गांव में लोगों ने धर्मवीर भड़ाना से वादा किया कि इस बार वो हम अभी पार्टी को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने बताया कि गांव में कई कई घंटे तक बिजली गायब रहती है। बिल पहले से काफी ज्यादा आ रहा है। अधिकतर ग्रामीण पानी खरीद कर पी रहे हैं।

सरकार की हर घर नल से जल योजना फरीदाबाद के गांव में भी नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और जनता से किया गया हर वादा पूरा किया गया और किया जा रहा है। हरियाणा में भी जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी जनता को हर सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव मेहरचंद हरसाना,सुभाष बघेल, नरेश शर्मा,राजा भैया,सचिन चौधरी,राम गौर,अमित कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *