Breaking News

देवरिया- खामपार पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में थाना खामपार पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.04.2024 मुखबिर की सूचना पर भठवा तिवारी मोड़ के पास एक अभियुक्त रियासत पुत्र वजीर मुहम्मद निवासी बखरी थाना खामपार जनपद देवरिया को एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद 12 बोर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा तमंचा व कारतूस को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

  1. रियासत पुत्र वजीर मुहम्मद निवासी बखरी थाना खामपार जनपद देवरिया
    बरामदगी का विवरणः-
  2. एक अदद तमंचा 12 बोर
  3. एक अदद 12 बोर जिंदा कारतूस
    अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
  4. मु0अ0सं0 25/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना भटनी जनपद देवरिया।
  5. मु0अ0सं0 103/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम थाना भटनी जनपद देवरिया।
  6. मु0अ0सं0 30/2024 धारा 506 भादवि थाना खामपार जनपद देवरिया।
  7. मु0अ0सं0 102/2024 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना खामपार जनपद देवरिया।
    गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
  8. उ0नि0 महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थानाध्यक्ष खामपार जनपद देवरिया।
  9. उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप थाना खामपार जनपद देवरिया।
  10. उ0नि0 प्रियांशु दूबे थाना खामपार जनपद देवरिया।
  11. कां0 सौरभ सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया।
  12. कां0 उपेन्द्र यादव थाना खामपार जनपद देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *