Breaking News
IMG 20220505 164340

हिंदू व मुस्लिम भाइयों के सहयोग से काली मां के मंदिर को मिली रास्ते की जमीन

Ibn24×7news
चौक महराजगंज
जनपद महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सभा सेखुई व पड़री के बीच सेखुई के हिस्से में एक सड़क है जो कब्रिस्तान से होकर माँ काली के मन्दिर की ओर जाता है ।

हमेशा से यह सड़क हिन्दू व मुस्लिम भाईयों मे विवाद पैदा करने का कारण बन जाता है लेकिन आज हिन्दू ,मुस्लिम भाई व मौलाना साहब के मौजुदगी तथा ग्राम प्रधान सेखुई प्रतिनिधि रामबदन पटेल व उनके भाई राम प्रसाद पटेल के करीबी ग्राम प्रधान पड़री कला के अथक प्रयासों से स्थानीय मदरसे मे एक आपसी बैठक करके इस समस्या का समाधान खोजा गया।

बात चीत के दौर में यह तय हुआ कि मां काली के मंदिर तक के लिए रास्ता दे दिया जाये। सभी मुस्लिम भाईयों के साथ- साथ मौलाना साहब ने कहा कि वह एक धर्म के उपासक है और इसलिए उनका कर्तव्य बनता है कि दुसरे भी धर्म का सम्मान करें। इस बाबत कब्रिस्तान में से भी अगर जरूरत पड़ी तो वह माँ काली के लिए कुछ जमीन देने को तैयार है। इस प्रकार सर्व सम्मत से तय हुआ कि लेखपाल को बुलाकर सिमाकंन करा लिया जाये व पड़री माँ काली जी के स्थान तक जाने का रास्ता बन जाये।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *