Breaking News
1fdb13b9 fed0 48fc bc2c 4c97457149b0

डोंगिया बांध व मेन कैनाल समिती की बैठक भाकियू के नेतृत्व में सम्पन्न हुई

 

सैकड़ो किसानों के खेतों में पानी पहूंचाने की कई प्रस्ताव पास किये गए 1fdb13b9 fed0 48fc bc2c 4c97457149b0

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व गुरुवार को अहरौरा बांध पर स्थल पर डोंगिया बांध, मेन कैनाल समिति की नहरों के संचालन हेतु उपेन्द्र प्रकाश सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

जिसमें निम्न प्रस्ताव पास किये गए। मेन कैनाल नहर का संचालन तत्काल समय तीन बजे से चार बजे दिन 12 अक्टूबर के मध्य कर दिया जाए, गरई प्रणाली की चौकियां ब्रांच की नहर 15 अक्टूबर की सुबह सात बजे से संचालन कर दिया जाएगा, भागवत ब्रांच व गरई नदी का संचालन 15 अक्टूबर को शाम चार बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा और अहरौरा बांध का पानी समाप्त होने के तत्काल बाद डोंगिया बांध से पानी लेकर में कैनाल की नहरों को संचालित कर दिया जाए नहरों के संचालन के समय में कटिंग को बांध दिया जाए व खरपतवार की सफाई कराकर सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहयोग से टेल तक पानी पहुंचा कर खरीफ फसल की सिंचाई सुनिश्चित करावे वर्षा होने की स्थिति में समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

64bb6bf5 220a 40e7 8d25 4367a0767657इस समिति की अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह (भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रहलाद सिंह (भारतीय किसान यूनियन प्रदेश महासचिव), जैसराम सिंह, सतीश सिंह, वीरेन्द्र सिंह के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *