Breaking News
a3caded7 88f9 478a 804b b7554ad0f53a

नगर पालिका अहरौरा द्वारा निकाला गया भव्य कलश यात्रा, मड़िहान विधायक भी हुए सम्मिलित

 

25 वार्डो से संग्रहित किये गए कलश में चावल को दिल्ली भेजा जाएगा-नपाध्यक्ष a3caded7 88f9 478a 804b b7554ad0f53a

मीरजापुर। मेरी माटी-मेरा देश कलश संग्रह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अहरौरा नगर में नगरपालिका परिषद अहरौरा द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाला गया। नगर भ्रमण के उपरांत संग्रहित कलशो को सामुदायिक भवन अहरौरा मे एकत्रीकरण कर कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और बताया कि ये सभी कलश दिल्ली जाएगा।c90d96b6 cfb1 4709 b131 9f75c92f7015

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अहरौरा अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम नगर पालिका द्वारा संग्रहित किये गए 25 कलश को पूरे अहरौरा नगर घुमा गया इस कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ, हाथ मे लिए तिंरगा झंडे चल रहे थे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि, जयकिशन जायसवाल, उमेश केशरी, कृष्णा तिवारी, मनोज सोनकर, रमेश बहेलिया, विनोद सोनकर, हिमांशु केशरी, अमित शाह सभासद प्रेमकेशरी, अशोक मौर्य, रामदुलार के साथ नपाप कर्मचारी मृत्युंजय कुमार नीतीश कुमार व नगर पालिका के कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता आदि रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *