Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 21 at 6.03.23 PM

भीनमाल में दूसरा बाल आधार केंद्र शुरू, बच्चों के बनेंगे आधार कार्ड

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल-
भीनमाल में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए पहला किट करड़ा रोड पर संचालित हो रहा है। वहीं दूसरी किट का शुभारंभ गुरुवार को डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय के पास किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता श्रवण सिंह राठौड़ ने कहा कि शहर में दूसरा बाल आधार किट शुरू होने से लोग बच्चों का आधार कार्ड आसानी से बनवा सकेंगे।

पिछले लंबे समय से बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग परेशान हो रहे थे लेकिन अब यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी ने कहा वर्तमान में बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनवाना जरूरी हो गया है क्योंकि हर जगह पर आधार कार्ड की जरूरत रहती है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष पुखराज बिश्नोई, मनोनीत पार्षद जयंतीलाल घाची, सुनीलाल गहलोत, श्रवणसिंह राव,मदन सिंह राव,जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

शहर में दो आधार किट-
0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए शहर में अब दो आधार किट सहायता केंद्र हो गए हैं। पहला करड़ा रोड व दूसरे का डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय के पास गुरुवार को शुभारंभ किया गया। दो कीट होने से घर घर जाकर आधार कार्ड बनाये जा सकेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *