Breaking News

खेलों से हमारे तन मन और जीवन का विकास होता है:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर 77 स्थित नव आरम्भ स्पोर्ट्स अकादमी ने द्वितीय बास्केटबॉल एवं फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेलों को जीवन का प्रमुख अंग बनाने पर बधाई दी।विधायक नागर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का प्रमुख अंग होना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और व्यक्ति का जीवन भी निखरता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी का जीवन संयमित होता है और उसे जीवन में आने वाली चुनौतियों से भलीभांति निपटना आता है। राजेश नागर ने कहा कि खेलों के जरिए आप अपनी आजीविका भी कमा सकते हैं। आज हरियाणा की सरकार द्वारा दिए गए इनाम की राशियों और नौकरियों के सहारे अनेक खिलाड़ियों ने अपने परिवारों की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। नागर ने सभी भागीदारों और आयोजकों को भी सुंदर सफल आयोजन की बधाई दी।

IMG 20240430 WA0050

इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का आयोजक जितेंद्र नागर आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों एवं स्पोट्र्स अकादमियों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। दो दिन चले इस टूर्नामेंट के विजेताओं को विधायक राजेश नागर ने इनाम और सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर लोकेश गुलाटी,ऋषि पाल नागर,वेद प्रकाश यादव, राजबीर नागर,सुरेश गुलाटी, राजेश सहगल,करतार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *