Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत की सीमाएं हुई सुरक्षित:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी की कार्य शैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विश्व में शक्तिशाली देशों की सूची में भारत 11वें स्थान पर रहा। लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने शक्तिशाली देशों की सूची में भारत को पांचवें पर ला दिया,जो काम दस सालों में अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह नहीं कर पाए,वह काम नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। उन्होंने न केवल देश की प्रतिष्ठा को विश्व में बढ़ाया बल्कि हर भारतीय का गौरव भी बढ़ाया,यही कारण है कि आज जनता नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहती है और लगातार तीसरी बार उन्हें देश की बागडोर सौंपने का संकल्प ले चुकी है। श्री गुर्जर हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव गहलब,कौंडल,नांगल जाट सहित कई गांवों में आयोजित सभाओं में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे।

IMG 20240501 WA0097

इस दौरान गांव गहलब में सहरावत पाल,कौंडल में तेवतिया पाल तथा नांगल जाट में रावत पाल ने गुर्जर को खुला समर्थन देते हुए उन्हें सम्मान रुपी पगड़ी बांधी और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। लोगों को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित है,पहले सरहदों पर फायरिंग होने पर जवाबी कार्यवाही के लिए आदेश लिए जाते थे,लेकिन जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने,तब से हमारे फौजियों को यह आदेश है कि अगर सीमा पार से एक गोली चले तो उसका जवाब गोलियों से दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रभुत्ता,एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए कार्य किए,हर वर्ग सरकार की नीतियों से आज लाभान्वित हो रहा है।

 

फरीदाबाद के विकास की बात करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के फरीदाबाद के इस सिरे से लेकर आखिरी सिरे तक समान विकास किया है,शहरों की तर्ज पर गांवों में सुविधाएं उपलब्ध करवाई है,बिजली,पानी सड़कें जैसे मुद्दों पर युद्धस्तर पर काम किया है,गांवों को जोड़ने के लिए बेहतर सड़कें बनवाई गई वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनाकर लोगों का सफर बेहतरीन बनाया गया। उन्होंने कहा कि अगर विकास का यह दौर जारी रखना चाहते है तो आने वाली 25 मई को कमल के निशान के सामने वाला बटन दबाकर देश में तीसरी बार मोदी जी की सरकार चुने। इस अवसर पर विधायक प्रवीन डागर,भाजपा जिलाध्यक्ष चरन सिंह तेवतिया,भाजपा नेता हरेेंद्र पाल राणा सहित सभी मौजूद लोगों ने कृष्णपाल गुर्जर को भरोसा दिलाया कि इस बार हथीन विधानसभा क्षेत्र से कृष्णपाल गुर्जर पिछले दो बार से भी ज्यादा वोटों से विजयी होंगे और नया इतिहास रचने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन मनोज रावत, होडल नगर परिषद के चेयरमैन शीश पाल,योगेंद्र सहरावत,सहजराम सहरावत,सतीश बैंसला,लेखराज सहरावत,रश्मी सहरावत,डा.लेखराज,कुलवीर देशवाल,देवी सरपंच,महेंद्र भड़ाना,संजय राणा,सुरेश सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *