Breaking News

भारतीय जनता युवा मोर्चा भीनमाल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,

सोलंकी भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष व त्रिवेदी महामंत्री मनोनीत

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल –
गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह सोलंकी को मनोनीत किया गया है। बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया के निर्देशन में आयोजित हुई।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद नगर मण्डल अध्यक्ष चन्दनसिंह सोलंकी को मनोनीत किया गया। जिसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते नगर उपाध्यक्ष धीरज पटेल चौधरी व दीपक घाची , नगर महामंत्री हितेश माली व नटवर त्रिवेदी , नगर मंत्री – अमन अग्रवाल, महेंद्रसिंह रावणा राजपूत, हीरालाल घाची, दीपक देवासी, पियूष वैष्णव, दिलवरसिंह , कोषाध्यक्ष – मयंक जैन, प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैन, आई टी संयोजक – प्रद्युमन सोनी, सोशल मिडिया प्रभारी शैलेश सैन, सदस्य लच्छाराम देवासी, प्रवीणसिंह, साहिल सिंह राव, कैलाश माहेश्वरी, तेजाराम बंजारा व महेंद्र कुमार भील को चुना गया।

 

नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने कहा कि सभी कार्यकारिणी सदस्यों को केंद्र सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर आमजन को लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

डमी वॉलंटियर्स को भेज चेक पॉइंट्स का किया जाएगा निरक्षण:लोकसभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श आचार …