Breaking News
aa26363e 399b 466a a41f da00ccbb74cf

लेह -लद्दाख में शहीद हुए लादू लाल सुखवाल को सर्व समाज ने बिगोद बस स्टैंड पर दी श्रद्धांजलि

 

बीगोद- भारतीय सेना के जवान चित्तौड़गढ़ जिले के रूद निवासी भारतीय सेना के जवान लादू लाल सुखवाल भारत देश की सेवा करते हुए जम्मू कश्मीर लेह -लद्दाख में 16 राजपूत रेजीमेंट में पोस्टेड थे ।aa26363e 399b 466a a41f da00ccbb74cfजो बीते मंगलवार को दोपहर मिलिट्री हॉस्पिटल कारगिल में अंतिम सांस ली सुखवाल आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 15 अगस्त को शहीद हो गए थे । जिनकी शहादत मे सर्व समाज द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित व श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।

भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए और लोगों ने कहा शहीद जवान भारत का लाल सदा अमर रहे। सर्व समाज को गर्व है, आपकी शहादत को सदैव याद किया जायेगा।

इस मौके पर बिगोद थानाधिकारी दिलीप सिंह राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश भट्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरी लाल जाट, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, सांवरमल शर्मा, एडवोकेट भाजपा जिला मंत्री अनिल पारीक, एडवोकेट मनोज उपाध्याय, विष्णु शर्मा, पारस हिंगड़, मुनीर लोहार, मुकेश खटीक, रूपेश सेन ,अमर सिह बाबेल, हेमंत चंदानी, शकील लोहार, सोहन लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में सुखवाल समाज के लोग मौजूद थे।

(फोटो कैप्सन — शहीद की शहादत पर सर्व समाज पुष्प अर्पित कर नमन कर याद करते) फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *