Breaking News

एक रेडियोलॉजिस्ट के सहारे चल रहा है  अल्ट्रासाउंड केंद्र 

IMG 20220714 WA0106

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में हुए बड़े स्तर पर स्थानांतरण के कारण ज्यादातर छोटे बड़े  स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से खाली हो चुके हैं या किसी केंद्र पर बचे भी  हुए हैं तो इन्हीं डॉक्टरों के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विभाग में जब से दो रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एम बी तिवारी व डॉक्टर ए के झा का स्थानांतरण हो गया है, इस स्थिति मेंजिला महिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए एक बड़ा संकट उत्पन्न हो गया था। जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन की  ओपीडी के हिसाब से देखा जाए तो गर्भवती महिलाओं को मिलाकर 300 से 400 की ओपीडी की जाती है। जिसमें से तकरीबन सैकड़ों की संख्या में ऐसी महिलाएं होती हैं जिनका अल्ट्रासाउंड होना नितांत आवश्यक होता है। परंतु पिछले कुछ दिनों से महिला मरीजों की भारी भीड़ के कारण परेशानियों को देखते हुए प्रमुख अधीक्षक डॉ एनके श्रीवास्तव के आदेश पर एमसीएच विंग में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव को जिला महिला अस्पताल मे  अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी  सौंपी गई है। जिससे वहां मरीजों की कुछ हद तक परेशानियों का निवारण किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ एन के श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मरीजों की परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है जिससे  गर्भवती महिला मरीजों के साथ-साथ अन्य मरीजों का भी समय पर अल्ट्रासाउंड करके उनका  उपचार किया जा सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *