Breaking News
0852ef6a 6c11 4623 9d34 18aa08651e72

गाजीपुर: गोवंशों के सरंक्षण की सूचना देेने वाले के खिलाफ गोतस्करो को संरक्षण देकर भड़का रहा यह चौकी इंचार्ज भासपा नेता का गंभीर आरोप

 

टीम आईबीएन न्यूज9a16bc89 bce8 41db ae31 6d4f9e93c378

गाजीपुर: एक तरफ योगी आदित्य नाथ की सरकार गोवंशो के बचाव उनकी सुविधा और सुरक्षा पर लाखो रूपये हर महीने खर्च कर रही है वहीं दूसरे तरफ जिला प्रशासन से लगाये नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम सभाओ को भी गोवंशों के रख रखाव व इनके साथ हो रही बर्बरता पर अंकुश लगाने के लिये सकारात्मक कार्यवाही लगातार की जाय साथ ही एक भी चिन्हित गो तस्कर अपना व्यवसाय न चला सके इसके लिये पुलिस कप्तान की ओर से हर जिले में अपने मातहतों को अलग से दिशा निर्देश दिये गये।

सारी बातों का मजाक बनाने वाला गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने सारी हदे पार कर दी। मामले की जानकारी पीड़ित ने सीटी एस0पी0 से लेकर दी है और उन्होनें इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिये सम्बन्धित इलाके के क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिये है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मारकण्डेय सिंह सनसनीखेज आरोप लगाया। आरोपो की माने तो सम्बन्धित इलाके में चौकी इंचार्ज मखदूमपुर पर आरोप लगाया है कि सम्बन्धित इलाके में सात पशु तस्कर लगातार अपना व्यवसाय चला रहे हैं और बेजुबानों की हत्या व खरीद फरोख्त खुलेआम हो रही है। ऐसे लोगो पर पूर्व से ही तमाम आपराधिक मुकदमों के साथ गैगेंस्टर का भी मुकदमा पूर्व से पंजीकृत है।0852ef6a 6c11 4623 9d34 18aa08651e72

एक पशु तस्कर के घर के उपर कुर्की की नोटिस भी चस्पा है जिसका कारण उसपर नगद इनाम होना बताया जाता है। बाहर की पुलिस भी इन पशु तस्करों के खिलाफ इसलिये कार्यवाही नही कर पाती कि उनके पहुचंने से पहले चौकी इंचार्ज खुद पशु तस्करों को सूचना देते है। यही नही जब इस बात का विरोध मैने किया तो पशु तस्करों पर कार्यवाही की बात की तो चौकी इंचार्ज ने पशु तस्करों को ही भड़का दिया और मेरे खिलाफ आपराधिक साजिश रच रहा है।

भासपा नेता ने कहा कि पशु तस्करों की सूचना देने वाले व्यक्ति की मुखबिरी कर उसे पशु तस्करों का शिकार बनाने का प्रयास करने वाले चौकी इंचार्ज से सम्बन्धित इलाके में गोवंशों के सरक्षंण व आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद नही की जा सकती। लेहाजा इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये इनका कार्य क्षेत्र भी बदलना अनिवार्य है।

इस बात की सूचना भासपा नेता ने सिटी एसपी को दी जिसका संज्ञान लेते हुये उन्होंने मामले की जांच करने के लिये क्षेत्राधिकारी को नामित किया है। श्री सिंह ने साफ कहा है कि क्षेत्र में नामजद सात पशु तस्करों को संरक्षण देने का काम करने वाले चौकी इंचार्ज की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर भी की गयी है। देखना है अफसर जांच के बाद क्या निर्णय लेते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *