Breaking News
2d9bea18 0b48 4eed 9475 33805a1747df

गाजीपुर:किसानो की आमदनी के उनके पूरे परिवार का जीवन स्तर बेहतर बनाना पीएम मोदी का मूल उद्देश्य: सूर्य प्रताप शाही

 

टीम आईबीएन न्यूज 2d9bea18 0b48 4eed 9475 33805a1747df

गाजीपुर :मां कष्ट हरनी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी  के प्रो  पंकज राय के फार्म हाउस ग्राम करीमुद्दीनपुर में किसान मेला आयोजित किया गया जिसमें माननीय मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री सूर्य प्रताप शाही जी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक वाराचावर की समितियां के लगभग 300 कृषकों  द्वारा भाग लिया गया। बी  पैक्स सदस्यता महा अभियान के अंतर्गत 132 नए सदस्य बनाए गए जिनसे अंकन 29172 रुपए अंश राशि जमा कराई गई । माननीय मंत्री जी द्वारा विनय राय, पंकज राय, निवास राय, शैलेंद्र कुमार राय आदि सदस्यों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किया गया।1e59cdce f38c 490e bca9 b1d023162086

इस अवसर पर कैलाश चंद मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक गाजीपुर, श्री परमेश्वर झा अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध, श्री राधेश्याम सिंह अपर जिला सहकारी अधिकारी कन्हैया लाल मौर्य सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ब्लॉक वाराचावार, दिग्विजय सिंह शाखा प्रबंधक, शरद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

पंकज राय की नर्सरी से मान्य कृषि मंत्री जी द्वारा  किसानों को निशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित  रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *