Breaking News
d757dee1 1bb3 4b22 a4dc 9ef29e3300d9

और फिर टल गया पूर्वांचल के डान व पूर्व विधायक मोख्तार अंसारी पर आने वाला गैंगस्टर कोर्ट का फैसला

 

टीम आईबीएन न्यूज575a77e4 431f 401e a3fe 525d33bf5e2b

गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी के एक गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनवाई एक बार फिर से टल गई है और अगली तिथि 12 सितंबर पड़ी है सुनवाई टालने के पीछे सिविल बार एसोसिएशन की हड़ताल को मुख्य कारण बताया गया है ।

बता दे की पिछली तारीखो पर भी एमपी एमएलए न्यायधीश की छुट्टी के कारण व अधिवक्ताओं की हड़तालवश सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी । इस मुुक़दमे की फैसले की तिथि 22 अगस्त को ही जो की हड़ताल और छुट्टियो के कारण निरंतर फैसले की तारीख आगे बढ़ती जा रही है ।

मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता लियाकत अली ने बताया कि आज मुख्तार अंसारी के गैंगस्टर एक्ट के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन सिविल बार एसोसिएशन के हड़ताल पर होने के चलते इस मामले में आज भी सुनवाई नहीं हो सकी है और इसकी अगली तिथि फिर 12 सितंबर पड़ी है ।d757dee1 1bb3 4b22 a4dc 9ef29e3300d9

उन्होंने बताया कि इस मामले में शासकीय अधिवक्ता के द्वारा एक प्रार्थना पत्र देकर गवाहों की गवाही को इस मामले में शामिल करने के लिए अनुरोध किया गया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था और इसी मामले पर आज सुनवाई होनी थी ।

बताते चले कि करंडा थाना क्षेत्र में 2009 में कपिल देव सिंह की हत्या हुई थी जिस मामले में मुख्तार अंसारी को भी आरोपी बनाया गया था साथ ही एक अन्य मामला मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र का था जिसमें जानलेवा हमले का आरोपी बनाया गया था दोनों मामलों को मिलाकर गैंग चार्ट बनाकर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था और इसी मामले में आज सुनवाई होनी थी बताते चले कि इन दोनों मूल मामलों में मुख्तार अंसारी पहले ही बरी हो चुके हैं ।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *