Breaking News

बगहा प,च,: पृथ्वी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा कार्यपुस्तिका का वितरण किया गया

पृथ्वी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा कार्यपुस्तिका का वितरण किया गया
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर प्रखण्ड बगहा दो में जिला पं0 चम्पारण के पावन प्रांगण में एक पृथ्वी वाल्मीकि शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत WWF-India तथा शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा बच्चों को पर्यावरण शिक्षा से सम्बंधित कार्यपुस्तिका (एक पृथ्वी वाल्मीकि) का वितरण किया गया , मुख्य अतिथि डी0 एफ0 ओ0 वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार श्री गौरव ओझा एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र कुमार जी एवं विद्यालय के प्रधनाचार्य श्री अशोक कुमार गुप्ता जी के द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन WWF-India के परियोजना अधिकारी बांकेलाल प्रजापति द्वारा किया गया।
इस मौके पर कुल 485 बच्चों को कार्यपुस्तिका का वितरण किया गया।  इस अवसर पर बी0डी0सी0 उपेन्द्र यादव पूर्व सरपंच श्री दुर्गा प्रसाद कुशवाहा सचिव विद्यालय शिक्षा समिति के चांदमल साहनी अध्यक्ष बिहारी साहनी, हरिशंकर यादव, सहित दर्जनो ग्रामीण एवं सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *