Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 12 at 7.04.57 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहरौरा पुलिस बल द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ किया गया एरिया डॉमिनेशन/फ्लैग मार्च

 

आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया गया संदेश

WhatsApp Image 2024 04 12 at 7.04.57 PM
मीरजापुर।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत क्षेत्र में फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन किया गया। फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन के दौरान स्थानीय पुलिस बल एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से थाना अहरौरा क्षेत्र के मदापुर, मदारपुर, जुड़ुई आदि संवेदनशील बूथों, गांवों एवं बाजारों/भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया ।

जहाँ अराजक/असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों में कड़ी कार्यवाही का संदेश दिया गया वहीं आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में निर्भिक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *