Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 13 at 1.41.25 PM

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया बैसाखी उत्सव

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 13 at 1.41.25 PM

फरीदाबाद:डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में बैसाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रो.वीसी रोहित जैनेंद्र जैन व स्कूल की प्रिंसीपल डॉक्टर बिंदु शर्मा ने सभी को बैसाखी की बधाइयां दी व छात्रों को बैसाखी पर्व से परिचित करवाते हुए बताया कि इसी दिन सन 1699 में सिखों के दसवें गुरु गोबिद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

इस दिन किसान खुशी से झूम उठते हैं,क्योंकि उनकी फसल पककर तैयार हो जाती है। सिख समाज भी इस दिन को नववर्ष के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद नन्हे बच्चोंं ने पंजाबी वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर स्कूल की प्रिंसीपल डॉक्टर बिंदु शर्मा ने कहा कि बैसाखी का त्योहार कृषि नववर्ष का प्रतीक है। इस दिन किसान फसल को आशीर्वाद देने और भरपूर फसल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

किसान आने वाले अच्छे समय के लिए दुआ भी करते हैं। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पंजाबी नए साल की शुरुआत भी होती है। उन्होंने कहा कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का हमेशा यही प्रयास रहता है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कृति से जोड़ा जाए और भारतीय परंपरा से अवगत कराया जाए।

स्कूल के शिक्षक गणों ने इस उत्सव का स्वागत करते हुए गीत गाते हुए एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं इस मौके पर बच्चों ने अपनी वैसाखी पर आधारित शिल्पकला का भी प्रदर्शन किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *