अहरौरा_मीरजापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालपुर में डा. राजन की अगुवाई में ब्लाक जमालपुर के सभी प्राइवेट विद्यालयों के अध्यापकों को बुलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मीजिल्स रूबेल टीकाकरण अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें प्रशिक्षित किया गया। मीजिल्स खसरा को और रूबेल छोटे खसरे को कहते हैं। इसके बचाव के लिए टीकाकरण किया जात है जो दो चरणों में प्रदेश में किया जायेगा। प्रथम चरण की शुरुआत 26 नवंबर को सभी विद्यालयों में प्ले ग्रुप के बच्चों से पन्द्रह वर्ष तक के सभी बालक बालिकाओं को लगाया जायेगा। खसरा एक वायरल संक्रमण जनित बीमारी है जिसमें बुखार, सूखी खांसी और नाक बहता है। इसके कारण शरीर पर चकत्ते जैसे लाल दाने भी निकलते हैं जिसमें खुजली होती है। खसरा श्वसन प्रणाली में वायरस, विशेष रूप से मोर्बिलीवायरस के जींसपैरामिक्सो वायरस के संक्रमण से होता है।
सरकार वायरस जनित बीमारियों से बचत के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान राज्य में चलाता है जो आगामी ठंड के मौसम के चलते चलाया जायेगा।
हरि किशन अग्रहरि /आशीष पांडे की रिपोर्ट
Tags मिर्जापुर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …