Breaking News
cc9b6a6d ebe4 4edd 8c30 9607c2b5671e

इंस्टाग्राम पर गाली गलौज, एवं मारपीट का बदला लेने के चलते किया था दो पद यात्रियों का अपहरण बिगोद पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार इको गाड़ी जप्त शेष बचे आरोपियों की तलाश जारी

 

बीगोद-भीलवाड़ा से दोस्तों के साथ पैदल जोगणियां माता जाते समय बिते गुरुवार शाम को बीगोद थाना क्षेत्र के नया गांव के पास एक इको गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों का अपहरण कर लिया था।

cc9b6a6d ebe4 4edd 8c30 9607c2b5671e

जिसका खुलासा करते हुए बिगोद थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि फिरौती जैसी बात नहीं है 15 से 20 दिन पहले मनीष जाट एवं जग्गू कुम्हार के बीच इंस्टाग्राम पर कोई स्टोरी लगाने को लेकर गाली गलौज हुई थी , इस बात को लेकर मनीष जाट ने अपने दोस्तों को साथ लेकर जग्गू कुम्हार के साथ भीलवाड़ा में मारपीट कर दी बदला लेने के इरादे से जग्गू कुम्हार मनीष जाट से बदला लेना चाहता था जग्गू कुम्हार को मालूम पड़ा की मनीष जाट पैदल जोगणिया माता जा रहा है जग्गू कुम्हार अपने दोस्तों को साथ लेकर इको गाड़ी लेकर भीलवाड़ा से पीछा करते हुए आए और नया गांव के पास अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने के इरादे से दो युवकों को पकड़ कर मारपीट करते हुए का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया एक युवक सत्तू माली को सवाईपुर में ही उतार दिया था दूसरे युवक मनीष जाट को मारपीट करते हुए बबराना बनेड़ा की ओर लेकर चले गए थे सूचना मिलने पर पुलिस मनीष जाट के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पीछा किया पुलिस को पीछे आता देख हडबडाहट में उनकी गाड़ी पलटी खा गई थी गाड़ी एवं मनीष जाट को छोड़कर अपहरणकर्ता भाग गए थे बिगोद पुलिस ने रविवार को यशवंत उर्फ भानु पिता रतन सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी सुवाणा विनोद पिता गोदु जाट उम्र 20 साल निवासी जलानियों का मोहल्ला सुवाणा, दिनेश पिता जगदीश जाट उम्र 21 वर्ष निवासी सुवाणा सहित इको गाड़ी को जप्त किया। शेष बचे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह, वृत्ताअधिकारी सुनील सियाग, वृत्त मांडलगढ़ के निर्देशानुसार सदर थाना अधिकारी पूरणमल,बडलियास थानाधिकारी शिवचरण बिगोद थाना अधिकारी दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, जितेंद्र, रवि सिंह, थे। (फोटो कैप्शन- अपहरण के मामले में तीन आरोपी पुलिस के पकड़ में)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *