Breaking News
WhatsApp Image 2023 09 25 at 10.57.37 AM

प्रमाण पत्र पाकर खुशहाल हुई छात्राएं

 

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में मुस्कुराहट लाना ही कैशपार ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है।- डिप्टी रिजिनल मैनेजरWhatsApp Image 2023 09 25 at 10.57.37 AM

सोनभद्र। मधुपुर क्षेत्र के आंचल एवं अप्सरा पार्लर सेन्टर में कैशपार ट्रस्ट के सहयोग से कस्तूरबा सेवा समिति द्वारा चलाए गए 90 दिवसीय पार्लर कोर्स का समापन समारोह शनिवार को किरन वाटिका में किया गया। जिसमें छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए डिप्टी रिजिनल मैनेजर किरन कुशवाहा ने कहां कि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में मुस्कुराहट लाना ही कैशपार ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है।

वही सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ने कहा कि विगत एक वर्ष में कैशपार ट्रस्ट के सहयोग से कस्तूरबा सेवा समिति द्वारा सोनभद्र रिजन के लगभग 250 छात्राओं को सिलाई एवं पार्लर विषय में प्रशिक्षित कर आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया गया। स्वरोजगार रूपी इस मिशन को आगे भी जारी रखतें हुए हजारों छात्राओं को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य रखकर संस्था कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैशपार ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष सिंह, शिवेष चन्द्र त्रिपाठी, आकांक्षा , सुग्रीव कुशवाहा, रंजय कुमार, अनिल कुमार, अनुपमा सिंह, शशिबाला, अल्का, सरोज,रेखा, प्रियंका, पूजा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *