Breaking News
c9ac31db ae20 4f2f 89c2 8151abbb1d73

भाजपा चैयरमैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया

 

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया।c9ac31db ae20 4f2f 89c2 8151abbb1d73

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चैयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

नपाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता थे। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में है।

हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर सभासद प्रेमकेशरी, दुलारे पटेल, अमित शाह, पंकज सोनकर, हिमांशु केशरी, गोपाल केशरी, माखन सिंह, विनोद सोनकर, दीपक केशरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *