Breaking News

एस०पी० महराजगंज द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र का किया गया निरीक्षण

Ibn24×7news
महराजगंज
आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर निचलौल, सोनौली, नौतनवा, ठूठीबारी के विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण किया गया ।

IMG 20220420 WA0036आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी व अपराध के रोकथाम हेतु बॉर्डर से सटे थानों द्वारा समस्त चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग, नियमित एवं रूटीन पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों आदि की चेकिंग प्रभावी तरीके से कराने तथा बार्डर क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु बार्डर क्षेत्र में चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी/ कर्मचारी गणों को निर्देशित किया गया। साथ ही वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़/अपराध की घटनाओं पर रोकथाम एवं सघन चेकिंग हेतु नियमित एवं रूटीन पैदल गश्त, निरंतर चेकिंग, पेट्रोलिंग व कांबिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अपने कुशल पर्यवेक्षण में एसएसबी व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगणों को पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।इसी क्रम में जनपद के प्रमुख कस्बों के मुख्य चौराहों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे व पिकेट लगाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *