फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट
फरीदाबाद:विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता को हरियाणा विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्था कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उसका निर्वाह वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोरहरलाल के दिशा-निर्देश अनुसार स्थानीय निकाय व पंचायत राज में आने वाली लोगों की शिकायतों का निबटारा तुरंत किया जाएगा तथा प्रयास किया जाएगा कि जनता व विभागों के बीच बेहतर तालमेल हो और लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हों।
उन्होंने यह आश्वासन दिलाया कि उनके होते लोगों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नरेंद्र गुप्ता की नियुक्ति पर शहर के सामाजिक,राजनीति व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य जनों ने बधाई दी।हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक नरेन्द्र गुप्ता को स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थानों पर गठित समिति के लिए चेयरमैन मनोनीत किया है।