Breaking News

सुलगती चिंगारी का उद्घाटन कर एल जी मनोज सिन्हा ने समर्थको को दिया बडा संदेश दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब

 

राकेश की रिपोर्ट

30 2

गाजीपुर:कवि, लेखक, अध्यापक व समाजसेवी श्री दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ द्वारा रचित काव्य-संकलन ‘सुलगती हुई चिंगारी’ का विमोचन महामहिम उप राज्यपाल, जम्मू-कश्मीर माननीय श्री मनोज सिन्हा द्वारा किया गया।

दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ मूल निवासी जनपद-बलियां द्वारा रचित प्रथम काव्य -संकलन ‘चाँद में भी दाग़ है (ऑथर्स इंक पब्लिकेशन, रोहतक) पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रही। बाग़ी जी वर्तमान में जनपद के सेंट जॉन्स स्कूल में बतौर गणित शिक्षक कार्यरत हैं।

जनपद भर के दर्जनों स्कूलों व कॉलेजों द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी लोकप्रियता साबित करते हुए पूर्वांचल के तमाम जनपदों में कवि सम्मेलनों के माध्यम से इन्होंने अपनी पुख्ता पहचान स्थापित कर ली है।

31 2

बाग़ी जी आज गूगल व वर्डप्रेस जैसे अंतराष्ट्रीय मंचो पर भी काफी आगे निकल चुके हैं।

इस अवसर पर श्री सिन्हा जी ने कहा कि बागी जी इसी तरह से साहित्य की सेवा करते रहें।

गाजीपुर में साहित्य की परंपरा बहुत समृद्ध रही है। मुझे पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि बागी जी अपने लेखन के माध्यम से गाजीपुर ही नहीं पूरे देश में अपनी एक मुक्कमल पहचान स्थपित करेंगे। साहित्य सेवा भी राष्ट्र सेवा होता है, इससे समाज को एक दिशा मिलती है।

जनपद आगमन मनोज सिन्हा के निजी कार्यक्रम था जिसमे पहले वह अपने गाव मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहनपुरवा गये थे जिले भर मे चर्चा है इस बात को लेकर है कि मनोज जी 2024 मे चुनाव लड़ेगे या नही। लेकिन सुलगती चिंगारी के बिमोचन के दौरान महामहिम के संदेश ने इस बात को साफ कर दिया कि 2024 मे क्या आसार है। हालाकि इस दौरान और भी कई बातो पर उन्होने फोकस किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *