Breaking News

काशी पहुचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ किया बाबा कालभैरव का दर्शन लिया आशिर्वाद

 

टीम आईबीएन न्यूज27 2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस, काशी, के कोतवाल श्री काल भैरव के दर्शन कर पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की l मुख्यमंत्री श्री योगी वाराणसी में एनआई डी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में भी भाग लिया l

योगी दो दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ पहुंचकर 446 .27 करोड़ की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे ।

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में आयोजित सद्भावना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बुद्धा थीम पार्क के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ व दिल्ली की संस्था एनआईडी फाउंडेशन की ‘हार्टफेल्ट : दी लिगेसी ऑफ फेथ’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और 135 करोड़ लोगों के सहयोग से बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी भी देश के खिलाफ गलत सोच नहीं रखी है। हमने हमेशा विश्व को जोड़ने एवं बुद्ध के उपदेशों पर चलते हुए संसार में शांति की स्थापना की बात की है।

एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत उपस्थित संत समाज के लोगों द्वारा किया गया। समारोह का आयोजन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज की ओर से भागीदारी की गयी।28 2

प्रधानमंत्री का विजन और समर्पण अनुकरणीय

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान रूप से प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ देने की कोशिश की जा रही है। यह सद्भावना का एक बहुत बड़ा स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। उनका विजन और देश के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान नजरिए से देखते हुए देश का विकास किया है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है और देश के 135 करोड़ लोगों के सहयोग से बहुत जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ सबका विश्वास” का नारा दिया। आज देश में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक समान नजरिए से देखते हुए देश के विकास का कार्य आगे बढ़ रहा है। आज ‘सबका साथ सबका विश्वास’ का मंत्र सद्भावना का मंत्र बन चुका है।

भारत बुद्ध के उपदेशों पर चलने वाला देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी भी देश के खिलाफ गलत सोच नहीं रखा। हमने हमेशा विश्व को जोड़ने एवं बुद्ध के उपदेशों पर चलते हुए विश्व शांति की स्थापना की बात कही है। वैश्विक मंच पर भारत के महापुरुषों व महान विभूतियों को जो पहचान आज मिल रही है, वैसा पूर्व में संभव नहीं था। आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा रामायण सर्किट और कृष्ण सर्किट भी प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में निर्माणाधीन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सतनाम सिंह संधू द्वारा काशी के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी सिख छात्रों को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिये जाने पर 64 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

सीएम योगी इसके उपरांत काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अबतक 90 बार श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं वाराणसी का ये उनका 101वां दौरा रहा।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *