Breaking News
IMG 20261015 WA0013

देवरिया – अंश निर्धारण और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

*देवरिया, 15 अक्टूबर।*

IMG 20261015 WA0013

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर अंश निर्धारण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अंश निर्धारण संबंधी कार्यों को तेजी से पूरा कराने तथा धारा-24, धारा-34, धारा-80, धारा-98 एवं धारा-116 से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0006 1

देवरिया – इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, 10 अक्टूबर 2026। जनपद देवरिया के विकासखंड रामपुर …