Breaking News
IMG 20261018 WA0006

77वां दशहरा अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी एवं पंजाबी समाज धूमधाम से मनाएगा:धर्म बरेजा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:77वें दशहरा की तैयारियों को लेकर श्री महावीर दल दशहरा कमेटी(रजि.) अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी के प्रधान धर्म बरेजा,महासचिव राज मिगलानी,सरपरस्त ओमप्रकाश नारंग,लोकनाथ मिगलानी,ओम प्रकाश ढीगड़ा,यश बब्बर,महेन्द्र वर्मा,पप्पू नागपाल ने सेक्टर-16ए दशहरा मैदान में तैयारियों का जायजा लिया और वहां दिखी छोटी से छोटी कमी को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए।

इस मौके पर प्रधान धर्म बरेजा,महासचिव राज मिगलानी ने कहा कि 77वां दशहरा ऐतिहासिक और शानदार होगा। यह आयोजन पंजाबी सभा के चेयरमेन वास देव सलूजा और ओल्ड फरीदाबाद पंजाबी सभा के प्रधान संजीव सलूजा के सहयोग और आर्शीवाद से किया जा रहा है।

18 अक्टूबर को डन्डोत परिक्रमा का शुभारंभ वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड होगें और भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के कर कमलों द्वारा होगा। 20 अक्टूबर को दशहरा पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर,केबीनेट मंत्री विपुल गोयल,महापौर प्रवीण बतरा जोशी,पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला होगें।

21 अक्टूबर को भरत मिलाप पर मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अमन गोयल,पार्षद शैफाली सिंगला,पार्षद कुलदीप साहनी और पार्षद सचिन शर्मा होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सभा के चेयरमैन वास देव सलूजा करेगें। धर्म बरेजा और राज मिगलानी और यश बब्बर ने बताया कि पिछले 77 वर्ष से यह दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है सिर्फ कोरोना काल को छोड़कर।

यह चौथी पीढ़ी है जो इसे भव्य रूप में मनाने में जुटी है। कमेटी की पूरी टीम रावण दहन के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन कमेटी जिसमें लोकनाथ मिगलानी, ओम प्रकाश ढीगड़ा,घन श्याम वधवा,किशन छाबड़ा, दीना नाथ वधवा,तिलक,अमित मिगलानी,टिन्कू मिगलानी,मोहित नारंग,मोहित वीर व दीपक राज शर्मा ऐवम पूरी टीम दिन रात लगी हुई है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0001

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक:अजय गौड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा और सुशासन …