Breaking News
IMG 20261018 WA0004

युवा भाजपा नेता अमन गोयल व संतराम ने फीता काटकर व स्वंय डंडोत कर किया भव्य डंडोत परिक्रमा का शुभांरभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा ओल्ड़ फरीदाबाद गोपी कालोनी चौक के प्रेमप्रकाश आश्रम से ढोल नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ निकाली भव्य डंडोत परिक्रमा का आज मुख्य अतिथि कैबीनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे व युवा भाजपा नेता अमन गोयल व संतराम जी ने फीता काटकर व स्वयं डंडोत करके शुभारंभ किया।

डंडोत से पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारी जिसमें सरपरस्त मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहूजा,चेयरमेन परविन्दर मल्होत्रा(शंटी),वाईस चेयरमेन सतीश आहूजा,प्रधान सन्नी नारंग,कोषाध्यक्ष हेमंत खुराना,महासचिव पीयूष ग्रोवर,उपप्रधान संजय अरोड़ा पवन डाबर सभी ने पूरे विविध विधान से प्रेम प्रकाश आश्रम में पूजा अर्चना की।

कार्यकम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हंस आहूजा,पवन डाबर प्रधान सखी सरोवर बिरादरी,दीपक कपिल,विजय गुप्ता,चन्दर गेरा,कमल जख्मी व विशेष अतिथि सुरेश सेठी,आर. के चिलाना,डॉ.हितेश मेहता,संदीप गोयल,दीपक ठुकराल,वरूण डाबर,शोभित अरोड़ा,राजेश अरोड़ा,दिनेश सरदाना,बोधराज मक्कड़,रिन्कू गर्ग,शुभम अरोड़ा,सागर कुकरेजा,कल्याण सैनी,मुकेश अरोड़ा,पंकज खुराना,गौरव नासा,सचिन सैनी,कपिल पाराशर,गौरव अग्रवाल,जितेन्द्र शर्मा,जोगिन्द्र बाागिया,पुथ्वी गांधी,विजय गांधी,राकेश भाटिया,कृष्णकांत आर्य और साहिल कपूर उपस्थित थे।

इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों को शॉल व गमछा देकर सम्मानित किया गया।

परविन्द्र मल्होत्रा,शंटी,सतीश आहूजा और सन्नी नांरग ने कहा कि इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन परविंदर मल्होत्रा (शंटी), वाइस चेयरमैन सतीश आहूजा और प्रधान सन्नी नारंग ने कहा कि दंडवत परिक्रमा का आयोजन श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

इस प्रकार के आयोजन हमारी प्राचीन सनातन परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0001

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक:अजय गौड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा और सुशासन …