Breaking News

जनपद महराजगंज के स्वास्थ्य विभाग में रैबीज इंजेक्शन न होने से चौदह वर्षीय किशोरी की हुयी मौत

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना निवासी एक परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा जिसमें एक 14 साल की किशोरी की मौत कुत्ता काटने से हो गयी। परिजनों का कहना है कि पहला डोज रैबीज इंजेक्शन लगा, लेकिन दूसरा डोज लगवाने के लिए तीन अस्पतालों का चक्कर लगाया गया फिर भी इंजेक्शन नहीं लगा। इस बीच झाड़फूंक का सहारा लिया लेकिन हालत बिगड़ती गई और अंतत: किशोरी की जान नहीं बची। बताते चले कि परसौना निवासी जोखू प्रसाद का कहना है कि उसकी 14 वर्ष की बेटी आशा को बीते 15 अप्रैल को कुत्ते ने काट लिया था और वह रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए 18 अप्रैल को लक्ष्मीपुर सीएचसी पहुंचकर पहला डोज लगवा दिये । दूसरे डोज के लिए 21 अप्रैल को बुलाया गया था। जोखू के अनुसार 21 को जब वह पहुंचा तो बताया गया कि यहां रैबीज का इंजेक्शन खत्म हो गया है फिर उसे बहदुरी पीएचसी भेजा गया, लेकिन वहां भी इंजेक्शन न होने की बात कहकर बृजमनगंज सीएचसी भेजा गया। जोखू के अनुसार वह बृजमनगंज पहुंचा तो वहां स्वास्थ्य मेला लगा होने के कारण उसे अगले दिन आने को कहा गया। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर घर चला आया और झाड़फूंक कराया। बताया कि बुधवार को उसकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह सीएचसी बनकटी पहुंचा तो वहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर उसकी हालत देख उसे बहुत गंभीर बताया गया। थक-हारकर वह उसे लेकर घर चला आया और देर रात उसकी मौत हो गई। इस सम्बन्ध ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय चौबे ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही से किशोरी की मौत हुई है स्वास्थ्य विभाग पर जिला प्रशासन कार्यवाही करे नही तो हम सब ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्का जाम करेंगे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *