Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 18 at 2.11.23 PM 1

डीएवी सेक्टर-49 में सम्मान समारोह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीएवी सेक्टर-49, फरीदाबाद ने बारहवीं और दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कीl विद्यालय के सभागार में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गयाl
विद्यालय के कर्मठ प्रधानाचार्य राजन गौतम जी ने शानदार परिणाम का श्रेय सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों के सामूहिक अथक प्रयासों को दिया।

WhatsApp Image 2024 05 18 at 2.11.23 PM 1

उन्होंने सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र एकाग्रता से लक्ष्य केंद्रित होना बतायाl विद्यालय के 56 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय में नया इतिहास रचा। कक्षा 12वीं की तिष्या बांगा ने 97.4 %और दसवीं के शौर्य सिंह ने 98% अंक लाकर इस सफलता में चार चांद लगा दिए।

इन होनहार विद्यार्थियों ने अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि अनुशासित होकर नियम अनुसार अध्ययन करना अति आवश्यक है एवं विद्यालय के शिक्षकों की अहम भूमिका का समर्थन किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को जमीन से आसमान तक पहुंचाने का श्रेय शिक्षकों को दिया। प्रधानाचार्य जी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने उनकी दूर दृष्टि और अथक प्रयासों की सराहना की।सभी बुद्धिजीवी अभिभावकों ने डीएवी विद्यालय को शानदार सफलता के साथ उच्च नैतिक मूल्य प्रदान करने वाली महान संस्था बताया एवं वर्तमान समय में उनकी बढ़ती प्रासंगिकता को एकमत से स्वीकारा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *