Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 18 at 6.20.27 PM

पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले मे कांग्रेस नेता अजय राय को नोटिस

 

टीम आईबीएन न्यूज

वाराणसी।वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को निर्वाचन कार्यालय से हेट स्पीट देने पर नोटिस जारी किया गया है। वैक्सीन के विरोध में वाराणसी में प्रेस वार्ता आयोजित कर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर आदर्श आचार सहिंता के दौरान गतल बयानबाजी कर नियम का उल्लंघन करने की शिकायत की गई है। WhatsApp Image 2024 05 18 at 6.20.27 PM

बताया गया कि 30 अप्रैल को चेतगंज क्षेत्र में स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस नेता अजय राय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की।इस मामले में शशांक शेखर त्रिपाठी, अधिवक्ता संयोजक, बीजेपी, विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र नें चुनाव आयोग से समन्वय संबंधी जिम्मेदारी रखने वाले अधिवक्ता द्वारा इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया तथा अन्य प्लेटफार्म पर अजय राय द्वारा हेट स्पीच दिए जानें के मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें जिसका संज्ञान लेते हुए सहायक रिटर्निग अधिकारी 388 वाराणसी उत्तरी वाराणसी 77 वाराणसी लोकसभा द्वारा अजय राय को नोटिस जारी किया है।WhatsApp Image 2024 05 18 at 6.19.50 PM

बिना किसी साक्ष्य के प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करना आर्दश आचार सहिंता का उल्लंघन है। ऐसे में अजय राय के खिलाफ आर्दश आचार सहिंता के उल्लंघन की शिकायत की गई। मामले में निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए 27 मई तक का समय दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *