Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 15 at 5.39.38 PM

मवई अयोध्या – अयोध्या प्रेम और सौहार्द की नगरी है-अखिलेश यादव

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSWhatsApp Image 2024 05 15 at 5.39.38 PM

अयोध्या 15 मई – फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के ब्लॉक मवई चौराहा बाज़ार में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के बाद मीडिया से बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कहा,अयोध्या सौहार्द की राजधानी बने, अयोध्या से संदेश सकारात्मक राजनीति का जाए, अयोध्या का संदेश मिली जुली संस्कृति का है, एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़े और ऐसा वातावरण बने जिसमें कहीं भय की जगह ना हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने लगातार नकारात्मक राजनीति से भय का माहौल डराने का माहौल पैदा किया है, मुझे उम्मीद है

अयोध्या के वासी इस बार अपने सबसे पुराने नेता अवधेश प्रसाद को चुनकर अयोध्या के विकास को और ऊंचाई पर ले जाने का काम करेंगे, भाजपा ने झूठ बोलकर जिस ऊंचाई पर पहुंचे थे अब वह ढलान पर आ गए हैं और नीचे जा रहे हैं, उनका काउंटडाउन शुरू हो गया है, जनता अब उनकी कहानी नहीं सुनना चाहती, उनके जो पुराने घिसे पिटे डायलॉग है उनको भी नहीं सुनना चाहती, जिस समय उन्हें पेपर लीक पर बात करनी चाहिए, जिस समय उन्हें नौजवानों की नौकरी पर बात करनी चाहिए,उस समय वह लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं अपनी बातों से, इलेक्ट्रोल बॉन्ड ने भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल दी, पोल भ्रष्टाचार की भी खुली है और महंगाई की भी, जिस कंपनी से इन्होंने चंदा लिया है जाहिर सी बात है वह मुनाफा भी कमाएगी और जब मुनाफा कमाएगी तो स्वाभाविक है महंगाई बढ़ेगी, इस बार भाजपा के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है, 140 करोड़ जनता इन्हें 140 सीट के लिए तरसा देगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *