Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 31 at 10.16.58

Exclusive: बाल बाल बच्चे चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव

 

रिपोर्ट अमन सिंह

हिमालय यात्रा के क्रम में बादल फटने से बाल-बाल बचे चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव खुद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर दी जानकारी। अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम उन्होंने बताया कि किस तरह कल 5 सेकेंड के अंतराल मात्र से जीवन यात्रा पर विराम लगते लगते बचा उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थक उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं बिहार में एक आईपीएस अधिकारी होते हुए नेता और अभिनेताओं से ज्यादा लोकप्रिय हैं विकास वैभव वर्तमान में यह बिहार सरकार के गृह विभाग में विशेष सचिव है।

अपने पोस्ट में लिखा है कि #हिमालय से #साक्षात्कार के क्रम में बादल फटने की प्रथम अनुभूति #लेह के निकट #शक्ति में कल हुई, जब नुबरा घाटी से वारिला होते हुए पैंगोंग की यात्रा पर था! केवल 5 सेकेंड से यदि चूके होते तो बादल फटने के कारण तीव्र जलधारा में बह गए होते ! पत्थरों से बाधित मार्ग से 4 घंटे पश्चात स्थानीय प्रशासन के सहयोग से निकल सके ! बादल फटने की प्रथम अनुभूति अद्भुत थी ! #प्रकृति अचानक किस प्रकार का #वीभत्स रूप धारण कर सकती है, यह प्रत्यक्ष दर्शित हुआ ! सर्वशक्तिमान की कृपा से तीव्र जल धारा जो पत्थरों के साथ बहती आ रही थी, वह टकराने से 5 सेकेंड पूर्व दिख गई और वाहन तुरंत पीछे लौटाने से हम सुरक्षित रहे !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *