bn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया ,भटनी विकास खंड के ग्राम पंचायत घाटी की दलित बस्ती होकर देई माता मंदिर को जाने वाली सड़क इन दिनों अतिक्रमण का शिकार हो गयी है। सड़क पर गंदी नालियों की पानी बहवाया जा रहा है। जिसमें आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि घाँटी पुलिस चौकी से हरिजन बस्ती जाने वाली सड़क जो देई माता के मंदिर के जाती है वह सड़क 10 कड़ी का पहले से खड़ंजा है। कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करके नाला बहवाया जा रहा है।
उक्त सड़क से प्रतिदिन दर्जनों लोगों को मंदिर जाकर पूजा अर्चना करना होता है।वर्तमान में कुछ व्यक्तियों द्वारा उक्त मंदिर के रास्ते को रोकने/अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। यदि समय रहते रास्ते को सुरक्षित नहीं कराया गया तो भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा धार्मिक स्थल तक आवागमन बाधित हो सकता है।
इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने के साथ साथ अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।