bn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया , भटनी।कांग्रेस नेता रफीक अंसारी के निधन पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के साथ उनके घर घाटी में पहुंचकर परिजनों से मिलकर संतावना दी। और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
बताते चलें कि रफीक अंसारी पार्टी के एक वफादार, संघर्षशील कार्यकर्ता थे। वह शुरू से ही पार्टी में रहकर जनता के बीच रहे। वह कभी भी अच्छे बुरे दिन कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। आज उनके निधन पर पार्टी को काफी क्षति पहुंची है।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, धर्मेंद्र पांडेय, पन्नालाल पाठक, उत्तेज मिश्रा, सभासद सलीम अली, राजकिशोर यादव, जब्बार प्रधान, मानवेंद्र तिवारी, अंशु मिश्रा, रमाशंकर यादव, प्रताप दिक्षित, सत्य नारायण शर्मा, आदि मौजूद थे।