Breaking News
IMG 20261029 WA0005

ओपन ट्रांसफर यूटिलिटी की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने चीफ को सौंपा मांग पत्र

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन सर्कल फरीदाबाद की एक वर्चुअल मीटिंग एनआईटी फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक स्तिथ 11 केवी स्विटचिंग सिस्टम सब स्टेशन पर सर्कल सचिव लेखराज चौधरी की मौजूदगी में हुई।

मीटिंग के दौरान विशेष रूप से प्रदेश के चीफ ऑर्गनाइजर विनोद शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान बाहरी से जिलों/सर्कलों से कुछ बिजली कर्मचारियों ने अपनी बात एवं मांगों को रखते मीटिंग में कहीं कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवम इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी की जो बैठक हरियाणा के माननीय बिजली मंत्री अनिल विज सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी के साथ यूनियनों की आने वाली आगामी 03 नवंबर 2026 को मीटिंग होनी है उसमें बिजली कर्मचारियों के मुद्दों में ओपन यूटिलिटी ट्रान्सफर की बात को प्रमुखता के साथ रखते हुए हल करवाने का प्रयास करें।

इसी आशा और उम्मीद के सभी ने अपना एक मांग पत्र प्रदेश के चीफ ऑर्गनाइजर विनोद शर्मा को सौंपा।जिसको लेते हुए प्रदेश कमेटी के नेता ने अपने शीर्ष मंडल की तरफ से अपने साथियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश के एक एक कर्मचारी की बात राज्य कमेटी के नेताओं के पास पूरी तरह से नोट है और संघर्ष की लड़ाई लड़ने वाले सभी साथियों के कामों को प्रमुखता दी जायेगी।

जिसके लिये हरियाणा सांझा मोर्चा प्रदेश कमेटी ने भी अपना मांग पत्र प्रदेश सरकार को पूर्व में सौंपा हुआ है जिस पर आने वाली 03 नवंबर 2026 को शीर्ष मंडल के साथ प्रदेश सरकार बात वार्ता की टेबल पर होने जा रही है।

इस दौरान मौके पर मौजूद रहे एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी,एनआईटी यूनिट के प्रधान सोनू गोला,एनआईटी यूनिट के उपप्रधान राजेश शर्मा,एनआईटी यूनिट के कैशियर मामचन्द से भी मुलाकात की इसमें सचिन ALM झज्जर से,अमित ALM समालखा से,राकेश ALM समालखा से,बाबूराम ALM समालखा से,रवि ALM समालखा,भूपेंदर शर्मा SSA फरीदाबाद से व रोबिन SSA फरीदाबाद से ने भी बात को रखते हुए अपना मांग पत्र दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261025 WA0005

तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले में हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही लोगों की भीड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सूरजकुंड में आयोजित तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले में हरियाणा खादी …