Breaking News
IMG 20261029 WA0003

राजस्थान के कई जिलों में दहाड़े फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला कई दिनों से राजस्थान में हैं और कांग्रेस के‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान को घर घर तक पहुंचा रहे हैं,उन्होंने टोंक और सीकर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ता बैठक एवं प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती,अभियान की आगामी रूप-रेखा तथा जन-जन तक लोकतंत्र और संविधान की आवाज पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया।

साथ ही,आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया। टोंक में उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में AICC राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी पूनम पासवान के साथ कार्यकर्ता बैठक एवं प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

बैठक में‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया।

मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक नवम्बर को दिल्ली महारैली ऐतिहासिक होगी और भाजपा की केंद्र की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीत जाती है इसलिए ये न किसी की सुनते हैं और न ही जनता की समस्या का समाधान करते हैं,युवा रोजगार मांगे तो उस पर लाठियां बरसाते हैं,किसान फसलों की कीमत मांगे तो उसे भी नजरअंदाज करते हैं,मंहगाई से परेशान जनता सड़क पर उतरे तो जनता के सामने पुलिस ही नहीं सेना को खड़ी कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए देश की जनता को अब राहुल गांधी पर भरोसा है और जनता बदलाव चाहती है।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.27.40 PM

नारायनपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे और तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने …