Breaking News
IMG 20261029 WA0004

ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन:डीसी आयुष सिन्हा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फ़रीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव से संबंधित प्रबंधों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सीटीएम अंकित कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों,अग्निशमन उपकरणों,साफ-सफाई तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी और उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सुरक्षा उपकरण सुचारू रूप से कार्य करते रहें। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी उपयोगिता की भी समय-समय पर जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों की पूरी गंभीरता के साथ अनुपालना की जाए। संबंधित अधिकारी समय-समय पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते रहें तथा किसी भी प्रकार की कमी सामने आने पर उसे तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261025 WA0004

हरियाणवी गायक अमित ढुल ने सूरजकुंड दिवाली मेले में बांधा समां

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सूरजकुंड दिवाली मेले में हरियाणवी गायक अमित ढुल ने अपनी …