Breaking News
IMG 20260919 WA0009

देवरिया – खुखुंदू में चोरी की घटना का खुलासा, चोरी के सामान व 9,200 रुपये के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20260919 WA0009

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/2026, धारा 331(4), 305(e), 317(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित 05 वांछित अभियुक्तों को आज दिनांक 19.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर खुखुन्दू बाजार से खुखुन्दू गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 अदद बैटरी, 01 अदद इनवर्टर, 01 अदद मोटर 2HP, 9200 रू0 नगद बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 10.09.2026 को थाना खुखुन्दू पर चोरी की घटना के संबंध में मुकदमा संख्या 223/2026, धारा 331(4), 305(e), 317(2), 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर ही थाना खुखुन्दू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त मुकदमे से संबंधित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1-राजा उर्फ राज गौतम पुत्र राजेश प्रसाद, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम खुखुन्दू पोखरा टोला, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया

2-करन बासफोर पुत्र अमरजीत, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम खुखुन्दू पोखरा टोला, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया

3-आकाश कुमार पुत्र रामकृपाल प्रसाद, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम खुखुन्दू पोखरा टोला, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया

4-सौरभ कुमार उर्फ टाइगर पुत्र मनबोध प्रसाद, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम खुखुन्दू पोखरा टोला, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया

5-जावेद खान उर्फ भोला पुत्र सैनुद्दीन, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी मठिया मंदिर गेट, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया

 

*अभियुक्त राजा उर्फ राज गौतम का आपराधिक इतिहास-*

1-मु0अ0सं0 263/2025, धारा 115(2), 118(1), 351(2), 352 बीएनएस, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

2-मु0अ0सं0 267/2025, धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

3-मु0अ0सं0 1011/2025, धारा 115(2) बीएनएस, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

 

*बरामदगी का विवरण-*

1-चोरी की 02 अदद बैटरी

2-01 अदद इनवर्टर

3-01 अदद मोटर (2 एचपी)

4-9,200/- रुपये नगद।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1-उपनिरीक्षक श्री रामबहादुर, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

2-उपनिरीक्षक श्री दिनेश कुमार, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

3-उपनिरीक्षक श्री लवकुश कुमार, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

4-कांस्टेबल राशिद हुसैन, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

5-कांस्टेबल मनीष कुशवाहा, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

6-कांस्टेबल विनय कुमार यादव, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

7-कांस्टेबल विनोद यादव (द्वितीय), थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

8-कांस्टेबल सूरज यादव, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

9-कांस्टेबल संदीप यादव, थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

5

देवरिया-पथरदेवा से लेकर देवरिया तक कृषि मंत्री अस्पतालो मे पहुंचकर मरीजों से मिले

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी को समर्पित ‘सेवा …