Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

खुखुन्दू, देवरिया। राधाष्टमी के पावन अवसर पर खुखुन्दू स्थित राम-जानकी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
धार्मिक आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों एवं मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।
राधाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम,सौहार्द बना रहता है।