Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

24 सितंबर 2026 देवरिया, अखिल भारतीय किसान महासभा का 5वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20–21 सितंबर 2026 को जालंधर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में पंजाब के बड़े किसान संगठन जम्हूरी किसान सभा तथा “पगड़ी संभाल जट्टा” ने अखिल भारतीय किसान महासभा में अपने संगठनों का विलय कर दिया।
“पगड़ी संभाल जट्टा” संगठन का नाम शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। दोनों संगठनों के विलय से वामपंथी किसान आंदोलन के एकीकरण को मजबूती मिलेगी तथा देशभर में किसान आंदोलन को संगठित करने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय सम्मेलन ने 153 सदस्यीय नई राष्ट्रीय परिषद तथा 57 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया।
सम्मेलन में कामरेड सतनाम सिंह अजनाला को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया।
देवरिया जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि कामरेड शिवाजी राय को अखिल भारतीय किसान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। इससे देवरिया और पूर्वांचल के किसानों के सवालों को राष्ट्रीय किसान संगठन के मंच पर रखने का अवसर मिलेगा।
अखिल भारतीय किसान महासभा ने सम्मेलन के माध्यम से किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर देशव्यापी किसान आंदोलन को मजबूत करने तथा किसान संगठनों की एकजुटता बढ़ाने का आह्वान किया।
जारीकर्ता
श्री राम कुशवाहा
जिला सचिव भाकपा माले देवरिया