Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट दिनेश गुप्ता

देवरिया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत रुद्रपुर देवरिया के हरि दान में आयोजित भादों मास में शादी समारोह सनातन धर्म के विरुद्ध है। इससे लोगों के दिलों में ठेस पहुंची है। प्रदेश के एक संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन मास में शादी समारोह पर रोक लगाने की मांग किया गया है।
उक्त बातें समाजसेवी गिरजा त्रिपाठी ने एक भेंट वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे समारोह से आने वाले हमारे युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और संस्कार पर भी असर पड़ेगा। आज हमारे गरीब बेसहारा बेटियों के परोक्ष रूप पिता समान संत आत्मा मुख्यमंत्री को भादों मास में शादी समारोह पर रोक लगानी चाहिए।
त्रिपाठी ने कहा कि हमने भी देवरिया जिले में गरीब बेसहारा बेटियों और समाज के लिए 35 साल तक सेवा किया है लेकिन कहीं भी सनातन धर्म के विरुद्ध कार्य नहीं किया। रुद्रपुर काशी विश्वनाथ नगरी की एक धरोहर है और इस तरह का आयोजन बहुत ही दुःखद है। जिस देश के राजा से प्रजा डरती हों और अपनी आवाज नहीं निकालती हों तो ऐसे राजा से लोगों को क्या उम्मीद रखा जाय। समाजसेविका ने कहा कि आज सभी प्रबुद्ध वर्ग इस कार्यक्रम से भीतर ही भीतर घुटन महसूस कर रहे हैं। और सनातन धर्म एवं संस्कृति को लेकर चिंतित हैं।हम जब तक जिवित रहुंगी अपनी आवाज समाज के लिए उठाती रहुंगी।