Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 13 at 12.52.10 PM

युवाओं में बढ़ते अपराध की मूल जड़ नशा है – हर्षवर्धन अग्रवाला

 

संजीवनी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल / पुनासा :- पुलिस विभाग जालोर एवं आर डी फाउंडेशन भीनमाल के संयुक्त तत्वावधान में संजीवनी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन राजीव गांधी सेवा केंद्र पुनासा में मुख्य अतिथि श्री हर्षवर्धन अग्रवाला पुलिस अधीक्षक जालोर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा चोपड़ा Dy Sp, गजेन्द्र सिंह कारोला मैनेजर आर डी फाउंडेशन, विरमाराम सरपंच एवं विक्रमसिंह पुनासा किसान नेता के उपस्थिति में हुआ!
श्री हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि अत्याचार की मूल जड़ नशा है जो स्वास्थ्य के साथ आर्थिक और सामाजिक नुकसान भी करता है नशे की प्रवर्ति को रोकने के लिए आप सभी आमजन की भागीदारी आवश्यक है नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है
श्रीमती सीमा चोपड़ा ने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि जो नशीले मादक पदार्थो को बेच रहा उनकी सूचना पुलिस को दीजिए तथा दोषियों को पकड़वाने में सहयोग करे !
आर डी फॉउंडेशन मैनेजर गजेंद्र सिंह कारोला ने बताया कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति अपराध की दुनियां में बढ़ता जा रहा है नशे की प्रवर्ति को खत्म करने के लिए अपने घर से शरुआत करनी होगी!
लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए युवा पीढ़ी को सही कदम उठाने होंगे तथा नशे में लिप्त युवाओ को इसके दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराते हुए इससे बच कर रहने का संदेश दिया
विक्रमसिंह पुनासा ने संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लेने को कहा व युवा पीढ़ी को सही राह पर आने की अपील की
सरपंच विरमाराम ने ग्रामीणों को नशा नही करने की शपथ दिलाई

इस मौके पर डॉक्टर दिनेश, महिपाल, यूनुस, देवाराम, श्रवण ढाका, ठाकरीराम पुरोहित, शक्तिसिंह, रावलाराम, मंजू कंवर आंगनवाडी कार्यकर्ता,पुलिस टीम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *